फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chana prices rise in Haldwani market; rates up by two to three rupees.

Nainital News: हल्द्वानी मंडी में चना महंगा, दो से तीन रुपये तक बढ़े दाम

Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chana prices rise in Haldwani market; rates up by two to three rupees.
हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे गल्ला मंडी में चने के दामों में तेजी आई है। पिछले एक सप्ताह में चना दो से तीन रुपये प्रति किलो की दर से महंगा हुआ है। हल्द्वानी मंडी में चने के भाव 75 से 90 रुपये किलो चल रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक त्योहारों के चलते मांग बढ़ने और प्रमुख मंडियों में आवक कमजोर रहने से दामों में तेजी बनी हुई है।
विज्ञापन


व्यापारी तुषार गुप्ता ने बताया कि हल्द्वानी में चने की आपूर्ति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश से हो रही है और फिलहाल आवक में कोई बड़ा अंतर नहीं है। इसके बावजूद देशभर में चने के दाम मजबूत बने हुए हैं। कारोबारी रोहित गर्ग ने बताया कि त्योहारों की मांग को देखते हुए फिलहाल कीमतों में कमी की संभावना कम है। चने के दाम बढ़ने का असर दाल और बेसन की कीमतों पर भी पड़ा है। व्यापारियों की माने तो चने की नई फसल आने तक दाम घटने की संभावना कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed