फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers concerned as cracks widen in houses near the NH.

Nainital News: एनएच के पास मकानों में दरारें बढ़ने से ग्रामीण चिंतित

Fri, 11 Sep 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers concerned as cracks widen in houses near the NH.
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी, मनरसा और जेएनवी सुयालबाड़ी क्षेत्र की सड़कों और लोगों के घरों पर दरारें पड़ने से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र में 12 से अधिक मकानों के नीचे की जमीन में लगातार दरारें बढ़ रही हैं। साथ ही बारिश के बीच भू-धंसाव का सिलसिला जारी रहने से मकानों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीमा देवी ने बताया कि क्षेत्र के चनी राम, नीरज कुमार, महेश लाल, आनंद राम, महेश राम, ईश्वर सिंह नेगी और प्रकाश सिंह आदि ग्रामीणों के भवनों और दुकानों में दरारें बढ़ने लगी हैं। उन्होंने कहा यदि भू-धंसाव इसी तरह जारी रहा तो केवल भवन ही नहीं, बल्कि ग्राम सभा की भूमि और खेती भी इसकी चपेट में आ सकती है। पूर्व ग्राम प्रधान अर्जुन नेगी ने बताया कोसी नदी से ऊपर की तरफ लगातार भूमि धंस रही हैं। वहीं एनएच के अधिकारी सड़क में आई दरारों को भरने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

- टीएचडीसी की टीम को सड़क और घरों में पड़ी दरारों के सर्वे लिए लिखा गया हैं। क्षेत्र में जल्द ही टीम जांच करेगी और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - प्रकाश सिंह रौतेला, सहायक अभियंता एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed