{"_id":"5fd3d5588ebc3e3fc3152b14","slug":"two-teachers-and-a-student-corona-infected-bhimtal-news-hld407037325","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक और एक छात्रा कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक और एक छात्रा कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
पतलोट/पहाड़पानी(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं सुरंग में भी एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव आई है।
ओखलकांडा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि रांइका भीड़ापानी में दो शिक्षक और सुरंग में भी एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व विद्यालयों में कोरोना जांच हुई थी। बृहस्पतिवार शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर तीनों को आइसोलेट किया है।
उधर, पहाड़पानी के खीम राम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी की टीम ने 90 बच्चों के कोरोना सैंपल लेने के साथ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ. दीपक बिष्ट, डॉ. संजय जनोटी, बसंत गोस्वामी, नर्स कनिका पंत, दीपा बिष्ट, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।