{"_id":"6ab58a0c544f9c674c04c92f","slug":"intermediate-classes-will-be-held-at-satbunga-and-devdwar-nainital-news-c-418-1-shld1006-10522-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सतबूंगा और देवद्वार में चलेंगी इंटर की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सतबूंगा और देवद्वार में चलेंगी इंटर की कक्षाएं
Fri, 25 Sep 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शासन से जिले के दो हाईस्कूलों का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण करने का शासनादेश जारी हो गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब इंटर की पढ़ाई के लिए 10 किमी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। बच्चों को विद्यालय में ही इंटर की शिक्षा का लाभ मिलेगा।
रामगढ़ ब्लॉक के सतबूंगा और देवद्वार के हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा से जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों की ओर से मांग की जा रही थी। मंत्री ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के माध्यम से दोनों के उच्चीकरण कराने का आदेश जारी किया है।
मुख्य शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि शासन से दोनों हाईस्कूलों का उच्चीकरण इंटर कॉलेज में किया गया है। कहा कि जल्द विद्यालय में क्षेत्र के बच्चों को कक्षा 11 और कक्षा 12वीं की कक्षाओं का लाभ मिलेगा। संवाद