{"_id":"5f1354dd8ebc3e9fb41b3dab","slug":"two-sides-beat-up-ten-accused-arrested-haldwani-news-hld3902094135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, दस आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, दस आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा नईबस्ती में शनिवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस मामले में पुुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पांच अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।
नईबस्ती गोपाल मंदिर के पास शनिवार की दोपहर मामूली बात को लेकर पक्षों के बीच सरिया और रॉड चलने लगे। इसके बाद वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने तत्काल पुलिस फोर्स के साथ लाठियां भांजकर भीड़ को गलियों तक खदेड़ा। पुलिस का सख्त रुख देख लोग भागने लगे। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक पक्ष के अब्दुल मतीन, गुलचमन पत्नी नासिर, मो. इस्लाम, मो. नदीम, कलीम और दूसरे पक्ष के जुल्फेकार और उसके चार पुत्रों सलमान, जुनेद, मो. जुबैर, मुस्तफा हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि तमाम कोशिश के बावजूद लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल नहीं रहता है। पुलिस भी कुछ लोेगों की हरकतों से परेशान है।
बगैर मास्क भीड़ लगाने पर चार गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने लाइन नंबर आठ में शुक्रवार रात बगैर मास्क लगाए चार लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोप था कि चारों नियमों का उल्लंघन करते हुए भीड़ लगा रहे थे। पुुलिस ने मो. सारक, अंजाम, यूसुफ और दिलवर को धारा 188,269,270 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद जमानत पर चारों को हिदायत देकर छोड़ दिया।