Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two hands, two feet... and Ashok writes using all four simultaneously.

Nainital News: दो हाथ, दो पैर... और चारों से एक साथ लिखते हैं अशोक

Sat, 28 Nov 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two hands, two feet... and Ashok writes using all four simultaneously.
अशोक भाटिया।
बरेली निवासी अशोक भाटिया का अनोखा हुनर, एक साथ चार अलग-अलग शब्द लिखने के साथ मिरर इमेज में भी हैं माहिर
विज्ञापन

हल्द्वानी। आमतौर पर माना जाता है कि इंसान का दिमाग एक समय में एक ही काम पर पूरी एकाग्रता से ध्यान केंद्रित कर सकता है लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अशोक भाटिया (65) अपनी अनोखी प्रतिभा से इस धारणा को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे अशोक भाटिया ने अपनी अद्भुत कला का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने एक साथ दोनों हाथों और दोनों पैरों से अलग-अलग शब्द लिखकर सभी को हैरान कर दिया। खास बात यह है कि वह चारों अंगों से एक ही समय में चार अलग-अलग शब्द लिखने के साथ ही मिरर इमेज यानी उल्टी लिखावट भी आसानी से लिख सकते हैं।

बचपन के शौक से शुरू हुआ अनोखा सफर
अशोक भाटिया पेशे से रेडीमेड गारमेंट के कारोबारी हैं। जब वह करीब 10 साल की उम्र में जम्मू में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे तब ड्राइंग के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें दोनों हाथों से लिखने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, कुछ अलग करने की चाह ने उन्हें यहीं तक सीमित नहीं रहने दिया। करीब 10 से 12 साल पहले उन्होंने पैरों से लिखने का अभ्यास भी शुरू कर दिया। लगातार अभ्यास और वर्षों की मेहनत के बाद आज वह अपने दोनों हाथों और दोनों पैरों से एक साथ लिखने में दक्ष हो चुके हैं।
विज्ञापन


एकाग्रता और अभ्यास का अनूठा संगम
अशोक भाटिया के मुताबिक, चारों अंगों से एक साथ अलग-अलग शब्द लिखना केवल शारीरिक अभ्यास का परिणाम नहीं है बल्कि इसके लिए असाधारण मानसिक एकाग्रता की जरूरत होती है। उनका कहना है कि एक ही समय में चारों अंगों को अलग-अलग अक्षर और शब्द लिखने के निर्देश देने के लिए दिमाग को बेहद संतुलित तरीके से काम करना पड़ता है। उनकी प्रतिभा का एक और खास पहलू मिरर राइटिंग है। वह दोनों हाथों से विपरीत दिशाओं में लिख सकते हैं, जिसे सामान्य रूप में पढ़ने के लिए शीशे की मदद लेनी पड़ती है।

अशोक भाटिया।

अशोक भाटिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed