फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tree fell on tourist's car, narrowly saved life

Nainital News: सैलानियों की कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बची जान

Sat, 14 Sep 2024 06:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on tourist's car, narrowly saved life
भवाली (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास कैंची दर्शन कर लौट रहे जितेंद्र भल्ला निवासी नोएडा की कार के ऊपर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ गाड़ी से भवाली की ओर आ रहे थे तभी अचानक कार के ऊपर बांज का पेड़ गिर गया। कहा कि कार में परिवार के चार लोग सवार थे सभी सुरक्षित है। पुलिस, एनडीआरएफ की टीम ने जेसीबी से पेड़ को आधे घंटे बाद हटाया। इससे वहां जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इधर भौनियाधार के हरसौली का मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। रामगढ़ के उमागढ़ में मुख्य सड़क पर नाला आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान रेखा जोशी ने सड़क किनारे नाली और डामरीकरण की मांग की है। इधर मुक्तेश्वर मार्ग पर सतबुंगा के पास मलबा आने से चार घंटे यातायात ठप रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मार्ग को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सलड़ी के पास दोपहर करीब चार बजे मलबा आने से यातायात ठप हो गया जिससे करीब चार घंटे तक कर्मचारियों, यात्रियों और सैलानियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। विकास भवन के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मौके पर पुलिस कर्मियों के नहीं होने से लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा। खबर लिखे जाने तक मलबा हटाने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed