{"_id":"62532a9d9687ac2f6c736ef1","slug":"traific-jam-in-haldwani-haldwani-news-hld4590801100","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम से लेकर बरेली रोड तक जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम से लेकर बरेली रोड तक जाम ही जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रविवार को बरेली रोड और नैनीताल रोड पर कलसिया पुल के पास जाम की दिक्कत से लोग जूझते रहे। तपती गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जैसे- तैसे और वैकल्पिक मार्गों आदि का इस्तेमाल कर अपनी मंजिल पर पहुंचे।
कलसिया पुल के निर्माण के चलते नैनीताल रोड पर राहगीरों ने रविवार को भारी जाम की समस्या का सामना किया। वहीं बरेली रोड पर निकली झांकी के चलते वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर दिखाई दीं। भीषण गर्मी में जाम से जूझते लोग काफी देर की मशक्कत करने के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचे। कुछ राहगीरों ने जाम से जल्दी निकलने की कोशिश के चलते वैकल्पिक रास्तों का चुनाव किया, तब दिक्कत और भी बढ़ गई। वाहनों को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने की वजह से एक-दूसरे से नोकझोंक की स्थिति भी पैदा हो गई। वहीं सिविल पुलिस तो क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नदारद रहे। इसकी वजह से वाहन चालकों ने भी जमकर मनमानी की।
जल्दबाजी के चलते बस के आगे आया बाइक चालक
बरेली रोड पर जाम से की वजह से राहगीरों में भी जल्दी निकलने की होड़ लगी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने गलत दिशा में आते हुए अपनी बाइक को दूसरी तरफ मोड़ दिया। वहीं पीछे से आ रही यात्री बस ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए बाइक सवार को बचाया। इसके बावजूद भी युवक की बाइक बस के नीचे आ गई थी। काफी देर तक बाइक के फंसे रहने सेे और जाम लग गया।