{"_id":"5781d0724f1c1b4f677f9f24","slug":"traffic-signals-at-major-intersections-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव को कम करने के लिए शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण के साथ ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। यातायात व्यवस्थित करने के साथ ही पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जाएगा। डीएम दीपक रावत ने शनिवार को भारत सरकार की अधिकृत राइट्स कंपनी के साथ प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया।
हल्द्वानी की सड़कों पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। शहर में करीब दो लाख वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। पर्याप्त पार्किंग नहीं हैं। बेतरतीब वाहनों और अतिक्रमण से शहर में रोजाना जाम लगता है। प्रशासन ने प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण भी कराया है। मुखानी चौराहा पर बतौर ट्रायल करीब दस लाख की लागत से ट्रैफिक लाइट का संचालन कराया। ट्रायल सफल रहा है और ट्रैफिक लाइट से यातायात का बेहतर संचालन हो रहा है। अब दूसरे चरण में प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जानी हैं।
डीएम दीपक रावत ने शनिवार को तिकोनिया, सिंधी, कोऑपरेटिव बैंक चौराहा पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए भारत सरकार की अधिकृत राइट्स कंपनी के मैनेजर तरुण जैन और असिस्टेंट मैनेजर नमित कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और एसपी सिटी यशवंत चौहान के साथ निरीक्षण किया। अधिकृत संस्था देश के 13 राज्यों के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक लाइट लगा चुकी है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए कंपनी राइट्स से करार हुआ है। वर्तमान उन्होंने बताया कि राइट्स कंपनी ने 13 राज्यों में ट्रैफिक व्यवस्था पर कार्य कर चुकी है। कंपनी के इंजीनियरों ने ट्रैफिक सिग्नल के साथ यातायात का दबाव कम करने के लिए वन-वे, यू-टर्न, फ्लाईओवर बनाए जाने की संभावनाएं भी तलाशी। डीएम ने कहा कि यातायात का बेहतर ढंग से संचालन के लिए हर चौराहा का प्लान तैयार होगा।