फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic Jam in Kathgodam

बर्फबारी के चलते काठगोदाम क्षेत्र में लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Kathgodam
हल्द्वानी। नैनीताल, भवाली, मुक्तेश्वर में बर्फबारी की सूचना पर बृहस्पतिवार को हल्द्वानी, रुद्रपुर आदि शहरों से काफी संख्या में लोग अपने अपने वाहनों से रवाना हुए। इसके चलते नैनीताल और भीमताल मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। बर्फबारी देखने के लिए नैनीताल जा रहे काफी संख्या में लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रानीबाग पुल से काठगोदाम तक लंबा जाम लगने पर यातायात निरीक्षक राकेश माहरा और काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने मोर्चा संभाला। भीमताल तिराहा पुल पर पुलिस एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी तरफ के वाहनों को भेज रही थी। इस दौरान सलड़ी मार्ग पर भी जाम के चलते लोग फंस गए थे। ज्योलीकोट के ऊपर बर्फबारी को देखते हुए रास्ते को बंद कर दिया गया था। बर्फबारी के चलते कई पुलिसकर्मी भी फंस गए थे, जो ड्यूटी कर हल्द्वानी लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोपहर तीन बजे नियम जारी किया कि जिन लोगों के पास होटल बुकिंग के कागजात होंगे। वे ही पर्यटक नैनीताल जा सकते हैं। बाकी लोगों के लिए पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मल्ला चौकी से लेकर नरीमन तिराहे तक जाम लग गया। लोग पुलिसकर्मियों से बर्फबारी देखने की जिद कर रहे थे लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कहा कि रास्ता बर्फबारी के चलते बंद हुआ है। काफी संख्या में स्थानीय युवक मायूस होकर लौट गए। उस समय बरसात भी हो रही थी। पुलिस का कहना था कि रास्ते खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed