फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic Jam in Haldwani

काठगोदाम से भुजियाघाट तक लगा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Haldwani
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर रविवार दोपहर को काठगोदाम से लेकर भुजियाघाट तक लंबा जाम लग गया। लोग रानीबाग से चंदा देवी तक ढाई से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश और तीन एंबुलेंस सहित सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों के वाहन इस दौरान फंसे रहे। कई पर्यटकों की जाम के चलते ट्रेन छूट गई। जाम का कारण कलसिया पुल का एक लेन बंद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नैनीताल और पर्वतीय क्षेत्रों से पर्यटकों के वाहन नीचे उतरने लगे। कलसिया पुल पर एक ओर के वाहनों को रोककर दूसरी ओर से वाहनों को निकाला गया, जिसके चलते लंबा जाम लग गया। धीरे धीरे वाहनों की लंबी कतारें भुजियाघाट तक पहुंच र्गइं। इस दौरान नैनीताल से आ रहे कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश की भी गाड़ी फंस गई। विधायक का कहना था कि उन्हें शपथ ग्रहण के लिए देहरादून जाना है। जाम के चलते देर हो जाएगी। कुछ लोगों का कहना था कि जाम के चलते उनकी ट्रेन छूट गई है। इस दौरान तीन एंबुलेंस भी फंस गईं, जिन्हें जाम से निकालने का रास्ता चालकों को नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का कहना है कि रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों से काफी संख्या में पर्यटकों के वाहन आए, जिसके चलते कलसिया पुल पर वाहनों के संचालन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में यातायात निरीक्षक राकेश माहरा का कहना था कि पुलिस यातायात दुरुस्त करने में जुटी थी लेकिन पुल पर एक लेन होने के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

पुल का काम शुरू नहीं हुआ
अभी पुल तोड़ने या बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। लोनिवि ने पुल के सड़क के हिस्से को हटाकर छोड़ दिया है। पुल का एक लेन बंद होने के कारण पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed