फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic jam in Bhawali troubles passengers, traders

Nainital News: भवाली में जाम से यात्री, व्यापारी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Bhawali troubles passengers, traders
भवाली/नैनीताल। भवाली बाजार में जाम लगने से स्थानीय व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी जाम से जूझना पड़ा। कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही से जाम की समस्या बनी रही। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने कहा कि बाजार क्षेत्र में जाम लगने से यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर यातायात सुचारु करने की मांग की है। उधर, नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जा रहा है जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नैनीताल में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। सोमवार को भी शहर में यातायात का दबाव बढ़ने पर पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका गया। पार्किंग स्थल खाली होने व पर्यटकों के पास पार्किंग वाले होटलों की बुकिंग होने पर ही उन्हें शहर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed