{"_id":"653372cf0b2b1ff4fc0e20f3","slug":"tourists-get-30-to-40-percent-discount-on-hotel-rooms-in-nainital-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: पर्यटन कारोबार का आज से शुरू होगा ‘मंगल’...पर्यटकों को होटल के कमरों में 30 से 40 फीसदी तक छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: पर्यटन कारोबार का आज से शुरू होगा ‘मंगल’...पर्यटकों को होटल के कमरों में 30 से 40 फीसदी तक छूट
Sat, 21 Oct 2023 12:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:13 PM IST
सार
नैनीताल में दुर्गा पूजा से पहले पर्यटन कारोबार फिर पटरी पर लौट आएगा। इसे लेकर पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए सैलानियों को 30 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशहरे और दुर्गा पूजा से पहले पर्यटन कारोबार फिर पटरी पर लौट आएगा। इसे लेकर पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक ओर होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए पर्यटकों के फोन घनघनाने लगे हैं तो दूसरी ओर सैलानियों को बुकिंग में 30 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
होटल कोराबारियों की मानें तो वीकेंड के चलते आज से नैनीताल में सैलानियों की आवक शुरू हो जाएगी जो दशहरे (मंगलवार) तक रहेगी। पर्यटन कारोबारी संभावना जता रहे हैं कि कुछ दिन नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहेगा भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल आदि पर्यटक स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दशहरा मनाने नैनीताल आ रहे पर्यटकों को होटल के कमरों में 30 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है। ऐसा अनुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक सैलानियों की आमद अधिक रहेगी। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में दशहरे व दुर्गा पूजा में सैलानी पहुंचेंगे। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही सैलानी होटल की जानकारी ले रहें हैं। उम्मीद है कि इस बार होली पर अच्छा कारोबार होगा। - राज कुमार गुप्ता, पर्यटन कारोबारी
माल रोड की सुंदरता पर फड़ों का दाग
नैनीताल की अपरमाल रोड किनारे लगने वाली अवैध दुकानों को जिला प्रशासन व पालिका नहीं हटा पाई है। अब मालरोड पर 50 से ज्यादा लोग अवैध दुकान लगाकर कारोबार कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले जिला प्रशासन व नगर पालिका ने मालरोड से अवैध फड़ कारोबारियों को हटाने का अभियान चलाया लेकिन फिर से मालरोड अवैध फड़ कारोबारियों का अड्डा बन गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही एक टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। अवैध दुकान लगाने वाले कारोबारियों मालरोड से हटाया जाएगा।