फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists get 30 to 40 percent discount on hotel rooms in nainital

Nainital: पर्यटन कारोबार का आज से शुरू होगा ‘मंगल’...पर्यटकों को होटल के कमरों में 30 से 40 फीसदी तक छूट

Sat, 21 Oct 2023 12:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

नैनीताल में दुर्गा पूजा से पहले पर्यटन कारोबार फिर पटरी पर लौट आएगा। इसे लेकर पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए सैलानियों को 30 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
Tourists get 30 to 40 percent discount on hotel rooms in nainital
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरे और दुर्गा पूजा से पहले पर्यटन कारोबार फिर पटरी पर लौट आएगा। इसे लेकर पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक ओर होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए पर्यटकों के फोन घनघनाने लगे हैं तो दूसरी ओर सैलानियों को बुकिंग में 30 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है। 

विज्ञापन


होटल कोराबारियों की मानें तो वीकेंड के चलते आज से नैनीताल में सैलानियों की आवक शुरू हो जाएगी जो दशहरे (मंगलवार) तक रहेगी। पर्यटन कारोबारी संभावना जता रहे हैं कि कुछ दिन नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहेगा भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल आदि पर्यटक स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दशहरा मनाने नैनीताल आ रहे पर्यटकों को होटल के कमरों में 30 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है। ऐसा अनुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक सैलानियों की आमद अधिक रहेगी। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में दशहरे व दुर्गा पूजा में सैलानी पहुंचेंगे। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही सैलानी होटल की जानकारी ले रहें हैं। उम्मीद है कि इस बार होली पर अच्छा कारोबार होगा। - राज कुमार गुप्ता, पर्यटन कारोबारी


माल रोड की सुंदरता पर फड़ों का दाग
नैनीताल की अपरमाल रोड किनारे लगने वाली अवैध दुकानों को जिला प्रशासन व पालिका नहीं हटा पाई है। अब मालरोड पर 50 से ज्यादा लोग अवैध दुकान लगाकर कारोबार कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले जिला प्रशासन व नगर पालिका ने मालरोड से अवैध फड़ कारोबारियों को हटाने का अभियान चलाया लेकिन फिर से मालरोड अवैध फड़ कारोबारियों का अड्डा बन गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही एक टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। अवैध दुकान लगाने वाले कारोबारियों मालरोड से हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed