फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists are not able to reduce in Nainital

नैनीताल में कम नहीं हो पा रही हैं पर्यटकों की मुश्किलें

Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। Updated Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tourists are not able to reduce in Nainital
सरोवर नगरी में पर्यटक परेशान हैं - फोटो : amar ujala

पिछले एक हफ्ते से सरोवर नगरी में पर्यटक परेशान हैं। होटल पैक हैं। सैलानियों को कमरे नहीं मिल रहे हैं। परिवार सहित पहुंचे लोगों की रातें रोडवेज स्टेशन पर कट रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश के बाद भी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। सबसे पहले वे कमरों का इंतजाम करते देखे गए। पता चला कि सभी होटल पैक हैं।  माल रोड के होटल पैक होने की वजह से ऊंचाई वाले स्थानों होटलों में भी महंगे दामों में होटल मिल सके।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल कॉलेज भी एक जुलाई से खुलने वाले हैं लेकिन विभिन्न शहरों से अब भी स्कूली बच्चों के ग्रुप और खुद पर्यटक अपने बच्चों को नैनीताल घुमाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। नगर में बढ़ती पर्यटकों की संख्या का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी नगर के सभी पार्किंग स्थल पैक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर से आए गौरव ने कहा कि बताया कि उन्हें पता नहीं था कि नैनीताल में मौसम खराब है सुबह से ही वह बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश रुके तो होटल की तलाश करूं। कहा कि गाड़ी से उतरने के बाद एक होटल गाइड से पूछा तो उसने बताया कि मल्लीताल में कमरा मिलेगा लेकिन वह पांच हजार का होगा।

शाहजहांपुर के फारूक अहमद ने बताया कि वह सात लोगों के साथ कल शाम नैनीताल पहुंचे थे लेकिन उन्हें कमरा नहीं मिला तो उन्होंने रात रोडवेज स्टेशन में भी गुजारी आज सुबह जो कमरा मिला वह भी छह हजार से कम का नहीं था। मुरादाबाद से पहुंचे कासिम ने कहा कि उनके परिवार के साथ चार छोटे छोटे बच्चे हैं


लेकिन ठीक कमरा नहीं मिलने से उन्होंने बुधवार की शाम जैसे-तैसे एक गेस्ट हाउस के छोटे से कमरे में तीन हजार में गुजारी। यही हाल बरेली के अमिताभ चंद्रा का था। उन्होंने बताया कि उन्होंने बुधवार को दोस्तों के साथ रोडवेज स्टेशन पर रात काटी। सुबह बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed