फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today, Mata Sita's hands will be adorned with mehndi, and the Ram Baraat will be held on the 22nd.

Nainital News: आज माता सीता के हाथों में रचेगी मेहंदी, 22 को निकलेगी राम बरात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Today, Mata Sita's hands will be adorned with mehndi, and the Ram Baraat will be held on the 22nd.
हल्द्वानी। प्राचीन शिव सेवा समिति की ओर से राम बरात की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को माता सीता अपने हाथों में प्रभु श्रीराम के नाम की मेहंदी सजाएंगी। 22 सितंबर को शहर में भव्य राम बरात का आयोजन होगा। आयोजकों ने पत्रकारों को बताया कि इस बार राम बरात अन्य सालों की अपेक्षा और भव्य होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि श्रीराम की बरात को भव्य बनाने के लिए तैयारी पूरी है। राम बरात दोपहर दो बजे राधा कृष्ण मंदिर लटूरिया आश्रम से निकलेगी। इसके लिए राधा कृष्ण मंदिर को अयोध्या पुरी की तर्ज पर सजाया गया है। रामलीला मैदान को जनकपुरी का स्वरूप दिया जा रहा है। अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता और कार्यक्रम सह संयोजक शिव कपूर ने बताया कि राम बरात में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। राम बरात में प्रेमानंद महाराज के स्वरूप के साथ झांकी निकाली जाएगी। संरक्षक रूपेंद्र नागर और हेमंत साहू ने बताया कि रविवार को अयोध्या में प्रभु के चरणों की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। महिलाओं को मेहंदी सजाई जाएगी। बताया कि राम बरात में कुमाऊं भर से सैकड़ों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पत्रकार वार्ता में महामंत्री पदम् पाल, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, अमित अश्वनी, मुरली मुलानी, पंकज गुंबर, धर्मेन्द्र साहू, अनिल अग्रवाल, दीपांशु शर्मा, सूरज, अशोक सिंधी आदि थे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed