{"_id":"6a2473a6b572d5743d0336fa","slug":"three-coaches-from-uttarakhand-appointed-to-the-indian-boxing-team-haldwani-news-c-337-1-ha11015-133549-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच बने उत्तराखंड के तीन प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच बने उत्तराखंड के तीन प्रशिक्षक
Sun, 07 Jun 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुक्केबाजी प्रशिक्षक मुकेश बेलवाल, ललित मोहन कुंवर और रिचा शर्मा को भारतीय बॉक्सिंग टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। ललित मोहन कुंवर पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड में मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्ष 2011 से 2021 तक उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सेवाएं दीं जहां उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। वर्तमान में वह टनकपुर बालक छात्रावास में सहायक मुक्केबाजी प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। रिचा शर्मा उधम सिंह नगर में मुक्केबाजी प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, उपाध्यक्ष डीसी भट्ट, अजय सिंह, नवीन टम्टा, धर्मेंद्र बोरा सहित एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने कोचों को बधाई दी है।
विज्ञापन