{"_id":"612aa3bc8ebc3e79ec47bff2","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-silencer-from-vehicle-haldwani-news-hld436088121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से साइलेंसर चोरी करते तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से साइलेंसर चोरी करते तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल में वाहनों से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुछ समय से नैनीताल, भीमताल, भवाली में कारों से साइलेंसर व अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं हो रहीं थीं। शुक्रवार देर रात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से साइलेंसर चोरों को पकड़ लिया। बताया कि मेट्रोपोल निवासी मो. हुसैन अपना वाहन बारापत्थर पार्किंग में खड़ा करते थे। शुक्रवार देर रात वह अपने साथियों के साथ वाहन देखने बारापत्थर गए, जहां दो युवक उनके वाहन के नीचे घुसे थे और उन्होंने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। इस पर एसआई नितिन बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों से मारुति इको के साइलेंसर समेत अन्य सामान बरामद किया। मो. हुसैन की मारुति ईको का साइलेंसर भी गायब था। पुलिस तीनो युवकों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में उन्होंने वाहनों के साइलेंसर चुराने की बात कबूल ली। उन्होंने बताया कि वह एक साईलेंसर पांच हजार रुपये में बेचते हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, दो साइलेंसर और अन्य सामान बरामद हुआ है।
ये आरोपी पकड़े गए
मो. हुसैन की तहरीर पर फतेखान, रिहान खां और कमाल अहमद निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर, थाना बहादुरगढ़, जिला हापुड़, यूपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।