फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This time Holi will be celebrated on a single day, on February 27.

Nainital News: इस बार होली एक ही दिन, 27 फरवरी को होगा चीर बंधन

Wed, 18 Feb 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 18 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
This time Holi will be celebrated on a single day, on February 27.
प्रतीकात्मक
दो मार्च को होलिका दहन, तीन मार्च को ग्रहण के कारण चार को मनेगा रंगोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। पिछले दो तीन साल से होली और दीपावली जैसे त्योहार दो-दो दिन मनाए जा रहे थे। इस पर इस साल विराम लग गया। इस साल होली एक ही दिन मनाई जाएगी। होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होंगे। 27 फरवरी को आंवला एकादशी के दिन चीर बंधन और रंग डाला जाएगा। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली खेली जाएगी।
ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि चीर बंधन, ध्वजारोहण, रंग पड़ने का शुभ मुहूर्त 27 फरवरी को सुबह 11:32 बजे से पहले होगा। रात 10.33 बजे तक भद्रा रहेगी। तीन मार्च को ग्रहण लगा होने के कारण होलिका दहन दो मार्च को प्रदोष काल में शाम 6:09 बजे से रात 8:39 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्या डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि होलाष्टक में सभी शुभ मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। दो मार्च को पूर्णिमा का उपवास रहेगा।
.......
तीन मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण, स्नान दान का दिन
तीन मार्च को स्नान दानार्थ पूर्णिमा और खग्रास चंद्रग्रहण है जो सायंकाल 6:17 मिनट पर दिखाई देगा। यह ग्रहण दोपहर बाद 3:20 बजे स्पर्श कर 5:03 बजे मध्य और शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। ग्रहण सभी जगह दिखाई देगा। इसका सूतक 6:20 बजे से शुरू होगा और इस अवधि में धार्मिक कार्य नही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed