{"_id":"6aa1bf2d92481fcb40074040","slug":"halduchaud-football-club-defeated-khor-football-club-3-2-nainital-news-c-337-1-ha11015-136641-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्दूचौड़ फुटबाल क्लब ने खोर फुटबाल क्लब को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्दूचौड़ फुटबाल क्लब ने खोर फुटबाल क्लब को 3-2 से हराया
Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के सातवें दिन बुधवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें हल्दूचौड़ फुटबाल क्लब ने खोर फुटबाल क्लब रामनगर को 3-2 से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने 2-2 गोल करके मुकाबले को बराबरी पर रखा। दूसरे हाफ में हल्दूचौड़ फुटबाल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और गोल किया। इस तरह उन्होंने 3-2 के स्कोर से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि निजी स्कूल के प्रबंधक प्रवीण रौतेला और प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुकाबले में केतन भंडारी, जिदान और गौरव बिष्ट ने रेफरी की भूमिका निभाई।
वहां हिमांशु शाही, किशन अनेरिया, संजय बिष्ट, सोनू बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, प्रभात बिष्ट, कुलदीप चौहान सहित काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।