फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves stole three scooters from the showroom after turning off the CCTV.

Nainital News: सीसीटीवी बंद कर शोरूम से तीन स्कूटी उड़ा ले गए चोर

Mon, 15 Dec 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole three scooters from the showroom after turning off the CCTV.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स शोरूम से चोर तीन स्कूटी उठा ले गया। शनिवार को जब गिनती हुई तो स्कूटी कम निकली। 12 दिसंबर की फुटेज में रात के समय एक युवक शोरूम में दाखिल होते हुए दिख रहा है। शोरूम मालिक रुद्रपुर निवासी राजेश बंसल ने हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



राजेश बंसल निवासी 17, गल्ला मंडी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि रामपुर रोड पर एसटीएच से पहले श्री बालाजी मोर्टस नाम से स्कूटी का शोरूम है। प्रतिष्ठान में वर्तमान में आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। शुक्रवार रात स्टाफ के साथ शोरूम में मौजूद वाहनों तथा स्पेयर पार्ट्स की संख्या मिलान में सही पाई गई। शोरूम बंद कर सभी लोग चले गए। शनिवार को जब वापस आए तो स्टॉक में से तीन एक्टिवा स्कूटी गायब मिली। स्टॉक के मिलान में स्पेयर पार्ट्स भी कम निकले हैं। प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांधे युवक चाबी से शोरूम का गेट खोल रहा है। अंदर दाखिल होने के बाद वह सीसीटीवी बंद कर देता है।
विज्ञापन




अंदर का ही है चोर

पुलिस के अनुसार शोरूम चाबी से खोलने का मतलब है कि चोर अंदर का ही है, उसे सीसीटीवी लोकेशन की पूरी जानकारी है। आशंका जताई जा रही है कि तीन दोपहिया ले जाने में लगेज वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा। इस वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में दिख रहे युवक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर वाहनों को बरामद किया जाएगा।

मनोज कुमार कत्याल एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed