{"_id":"6629ac834455484fa10e7ef4","slug":"there-is-silt-accumulated-in-raksia-and-kalsia-drains-if-cleaning-is-not-done-then-disaster-is-certain-in-the-rainy-season-haldwani-news-c-8-1-hld1023-347007-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: रकसिया नाले की सफाई ना हुई तो...बरसात में तबाही तय, पिछले साल ऐसा हुआ था; जलमग्न हो गया था हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: रकसिया नाले की सफाई ना हुई तो...बरसात में तबाही तय, पिछले साल ऐसा हुआ था; जलमग्न हो गया था हल्द्वानी
Thu, 25 Apr 2024 10:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:52 AM IST
सार
रकसिया और कलसिया नाला मानसून सीजन में हर साल तबाही मचाता है। पिछले साल हुई बारिश के दौरान आधा हल्द्वानी पानी में डूब गया था। अभी तक प्रशासन ने इन नालों की सफाई की दिशा में कदम नहीं बढ़ाए हैं। इससे बरसात में कहीं फिर तबाही के हालात न बन जाएं।
विज्ञापन
Haldwani
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रकसिया और कलसिया नाला मानसून सीजन में हर साल तबाही मचाता है। पिछले साल हुई बारिश के दौरान आधा हल्द्वानी पानी में डूब गया था। इससे भारी तबाही हुई थी। अब फिर इन नालों में गाद भर गई है। अभी तक प्रशासन ने इन नालों की सफाई की दिशा में कदम नहीं बढ़ाए हैं। इससे बरसात में कहीं फिर तबाही के हालात न बन जाएं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष रानीबाग से लगते हुए पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी। बारिश के कारण कलसिया, रकसिया, देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था। हल्द्वानी के कई क्षेत्र में घुटनों तक पानी और मलबा भर गया था। उस समय जिला प्रशासन ने नाले सफाई सहित कई काम का खाका तैयार किया था। समय बीतने के बाद प्रशासन ने इस प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अप्रैल समाप्ति की ओर है, 15 जून से हल्द्वानी में प्री मानसून बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में नाले साफ नहीं हुए तो हल्द्वानी में फिर पानी भर सकता है। इन नालों में भारी मात्रा में गाद भरी हुई है।
विज्ञापन
नगर निगम के नाले कब होंगे साफ, किसी ने नहीं लिया सफाई का ठेका
हल्द्वानी। नगर निगम के 14 नालों की अभी तक सफाई शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम की ओर से पूर्व में नाले सफाई के लिए आमंत्रित किए गए टेंडर में किसी भी ठेकेदार ने प्रतिभाग नहीं किया। इस कारण अभी तक सफाई का ठेका नहीं हो पाया है। उधर चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण नगर निगम दोबारा टेंडर आमंत्रित नहीं कर पा रहा है। अब निगम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोबारा टेंडर आमंत्रित करने की अनुमति मांगी है। नगर निगम क्षेत्र में 14 नाले हैं। नगर निगम प्रत्येक वर्ष इन नालों की सफाई के लिए ठेका आमंत्रित करता है। इन नालों को साफ करने में दो महीना लगता है। हल्द्वानी में 15 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए नगर निगम ने चुनाव आचार संहिता से ठीक पहले 14 नालों के लिए 18.50 लाख रुपये से सफाई का ठेका आमंत्रित किया था। जब ठेका खुला तो टेंडर बॉक्स में एक भी टेंडर नहीं था। उसके बाद आचार संहिता लग गई। इस कारण नगर निगम दोबारा टेंडर आमंत्रित नहीं कर पाया। एई नवल नौटियाल ने बताया कि दोबारा टेंडर आमंत्रित करने के लिए चुनाव आयोग से परमिशन मांगी गई है। परमिशन मिलने के बाद नालों के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।