{"_id":"57acc8e34f1c1b2c45ee529f","slug":"then-the-genie-out-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बाहर निकला रैगिंग का जिन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बाहर निकला रैगिंग का जिन्न
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला निपटने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायतकर्ता ने अब तक की कार्रवाई से असंतुष्टि जताते हुए प्राचार्य और डीएम को पत्र भेजा है। रैगिंग को लेकर और साक्ष्य देने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है।
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला करीब तीन माह से चल रहा है। जेआर वन अजीम इलियास ने अपने सहपाठी समेत अन्य सीनियर डॉक्टरों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया था। मेडिकल कॉलेज स्तर पर कार्रवाई न होने पर यूजीसी की एंटी रैगिंग सेल में मामले की शिकायत की गई थी।
मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की गई थी। दोनों पक्षों ने सबूत दिए थे। एंटी रैगिंग कमेटी ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सूत्रों की मानें तो कमेटी को रैगिंग के आरोपों में गंभीरता नहीं थी।
विज्ञापन
इलियास ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा और डीएम दीपक रावत को शिकायती पत्र भेजा है और अब तक कार्रवाई से असंतुष्टि जताई है। साथ ही बैठक की सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन से 48 घंटे पहले देने को कही है। प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक होगी। इलियास को मंगलवार को मेल भेज दिया गया था और बृहस्पतिवार को पत्र भी भेज दिया गया।