फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The youth of Gaulapar voted against drugs

Nainital News: गौलापार के युवाओं ने नशे के खिलाफ किया वोट

Tue, 29 Jul 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 29 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The youth of Gaulapar voted against drugs
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गौलापार के युवाओं ने इस बार नशे के खिलाफ मतदान किया। देवला तत्ला, देवला मल्ला, बागजाला, खेड़ा, कुंवरपुर आदि गांव के अधिकतर युवाओं का कहना था कि क्षेत्र में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का धंधा हो रहा है। इस कारण युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है। इससे लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं। कहा कि जो भी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य बने, वह नशे पर रोक लगाएं।
विज्ञापन


क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिन प्रत्याशियों ने नशे के खिलाफ कदम उठाने की बात कही थी, मैंने उन्हें अपना वोट दिया। - मोनिका नौला, गौलापार।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इसी को ध्यान में रखकर मतदान किया। मैं चाहता हूं कि जो भी पंचायत प्रतिनिधि बने वे इसके खिलाफ कार्य करें। - अभय फत्र्याल, गौलापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम कोशिशों के बाद भी नशे पर रोक नहीं लग रही है। मैंने यही सोचकर वोट किया कि इस बार जो भी जीतकर आएं, वे इस समस्या का समाधान करें। - लोकेश कनवाल, गौलापार।

मैंने आज पहली बार वोट दिया। गांव-गांव में नशा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। पंचायत प्रतिनिधि गांव की रीढ़ होते हैं, उन्हें इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा। - पीयूष नौला, गौलापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article