{"_id":"67e4656eb17b22beb7075277","slug":"the-young-man-jumped-into-the-lake-due-to-unknown-reasons-nainital-news-c-238-1-shld1020-112986-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अज्ञात कारणों के चलते झील में कूदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अज्ञात कारणों के चलते झील में कूदा युवक
Thu, 27 Mar 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते झील में छलांग मार दी। फेफड़ों में पानी भरने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
तल्लीताल में पाषाण देवी मंदिर के पास बुधवार शाम को एक युवक ने अचानक झील में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर बाद तल्लीताल चीता कांस्टेबल अमित गहलोत व नाव चालक अजय कुमार, गुलशन और विनोद ने उसे झील से निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। आननफानन में निजी वाहन से उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
डाॅ. रिजवान खान ने बताया कि सूखाताल निवासी 36 वर्षीय युवक के फेफडों में पानी भरने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि युवक के झील में कूदने के कारण पता नहीं चल पाया है। उसके परिजनों से जानकारी ली जाएगी।