{"_id":"6a1c83f09f7cc85d4c0be244","slug":"the-villagers-of-dhari-had-to-spend-the-night-in-darkness-nainital-news-c-418-1-shld1006-7179-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धारी के ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धारी के ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी रात
Mon, 01 Jun 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। धारी क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार की रात बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। कुछ गांवों में रविवार शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। चौखुटा, मझेड़ा, टांडी, पोखराड़, कौल और बुरासी समेत कई गांवों की शनिवार को बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रातभर बिजली नहीं आने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। रविवार को बिजली विभाग की टीमों ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। कुछ गांवों में सुबह दस बजे के बाद बिजली आई जबकि कई गांवों के लोगों को शाम तक इंतजार करना पड़ा। ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि शनिवार रात बारिश के बाद ब्रेकडाउन हो गया था जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमों ने रविवार को बिजली सप्लाई सुचारु कर दी है। संवाद
विज्ञापन