फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The truck driver was robbed by placing a knife on the neck, the resident of Bareilly had reached Haldwani with the goods from the victim's truck

गर्दन पर चाकू रखकर ट्रक चालक को लूटा, बरेली निवासी पीड़ित ट्रक से सामान लेकर पहुंचा था हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
The truck driver was robbed by placing a knife on the neck, the resident of Bareilly had reached Haldwani with the goods from the victim's truck
प्रतीकात्कम फोटो।
हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर चाकू की नोक पर बदमाशों ने ट्रक चालक से नकदी और पैन कार्ड लूट लिया। घटना के दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बरेली जिले के मयूर विहार पीलीभीत बाईपास रोड इज्जतनगर निवासी अहमद पुत्र उस्मान अली दो दिसंबर की रात ट्रक से सीमेंट लेकर मंडी चौकी के पास एक एजेंसी में आया था। चालक अहमद ने दी तहरीर में कहा कि रात करीब एक बजे तीन लोग ट्रक की खिड़की खोलकर अंदर घुसे और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर 6900 रुपये, पैन कार्ड लूट ले गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीपीनगर में भी ऐसे ही हुई थी घटना
टीपीनगर क्षेत्र में भी 24 नवंबर को चालक सीताराम यादव ने 11, 500 रुपये लूटने की शिकायत पुलिस से की थी। बताया कि रात में सोते समय उसके ट्रक का शीशा तोड़कर बदमाश घुसे थे। बदमाशों ने उसके सीने पर भी चाकू रखकर पैसा लूटा था। पुलिस ने जांच के बाद घटना को फर्जी करार दिया। राजस्थान से आया चालक हताश होकर चला गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed