{"_id":"65a6143e8ab02ededc0ff956","slug":"misdeed-of-a-divorced-woman-on-the-pretext-of-marriage-in-kashipur-udham-singh-nagar-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime: पहले तलाक करा दिया...फिर शादी के नाम पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग किया; महिला ने बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पहले तलाक करा दिया...फिर शादी के नाम पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग किया; महिला ने बताई आपबीती
Tue, 16 Jan 2024 10:59 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:59 AM IST
सार
ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
kashipur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में महिला ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराने और दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल कर 2.5 लाख हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात बांसखेड़ा निवासी मो. आलिम से हुई। शादी का झांसा देकर उसने उसका पति से तलाक कराया और पति की ओर से तलाक के एवज में दिए 2.5 लाख रुपये भी आरोपी ने हड़प लिए। वहीं पीड़िता ने बताया आरोपी ने उसकी फोटो व वीडियो भी बना रखी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने इन आठ कमरों का किया निरीक्षण, इस बात पर जताई नाराजगी; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
उधर काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश जोशी ने बताया पीड़ित महिला जिस मो. आलिम को अधिवक्ता बता रही है। वह बार एसोसिएशन में पंजीकृत नहीं है और न ही इस नाम का कोई अधिवक्ता है।