फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The student reached Haldwani MBPG College with a country-made pistol

हल्द्वानी: कॉलेज में तमंचा लेकर घुसा युवक, छात्रनेता पर तानकर दी मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 09 Sep 2026 02:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान एक छात्र देसी तमंचा लेकर पहुंचा और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वशिष्ठ कुमार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उन्हें नामांकन वापस लेने और समर्थकों को प्रचार न करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन
The student reached Haldwani MBPG College with a country-made pistol
कॉलेज में तमंचा लेकर घुसा छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को एक युवक देसी तमंचा लेकर घुस गया। आरोप है कि उसने उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की तैयारी कर रहे एमए प्रथम वर्ष के छात्र वशिष्ठ कुमार पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद छात्रों ने आरोपी को पकड़कर तमंचा छीना और प्राचार्य कार्यालय ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। वहीं नाराज छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया और चौकी पर भी पहुंचे। कॉलेज प्रशासन और छात्र नेता की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।

 

वशिष्ठ कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11ः30 बजे वह कॉलेज परिसर में भूगोल विभाग के पास छात्रों से कन्वेंसिंग कर रहे थे। इस दौरान प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और तमंचा उसकी कमर पर लगाते हुए धमकी दे डाली। आरोप है कि युवक ने कहा कि अगर वह छात्र संघ चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लेते हैं और प्रचार-प्रसार बंद नहीं करते तो उन्हें व उनके समर्थकों को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद अचानक हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कुछ छात्र नेताओं ने आरोपी युवक को पकड़ा और उसके हाथ से तमंचा छीना। इस दौरान कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस पहुंचे। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पहुंची तब नाराज छात्र वहां भी पहुंच गए। पुलिस के समझाने पर छात्र तहरीर देकर वापस लौटे।

विज्ञापन

कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था फेल, उठे सवाल
छात्र संघ चुनाव के दौरान लगातार झगड़े-फसाद और विवादों की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की निगरानी और चेकिंग के लिए 50 सदस्यीय टीम भी बनाई है। इसके बावजूद दिन-दहाड़े कॉलेज परिसर में एक युवक तमंचे के साथ घुसा और छात्र नेता को धमका डाला। इससे कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। अराजकता करने वाले छात्रों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. एनएस बनकोटी प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed