{"_id":"33c8620cdf764889494b2ed5394782a1","slug":"the-school-featured-in-four-out-of-14-teachers-met-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छापा, 14 में से सिर्फ चार शिक्षक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छापा, 14 में से सिर्फ चार शिक्षक मिले
ब्यूरो /अमर उजाला, पहाड़पानी (नैनीताल)।
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी राजकीय इंटर कालेज में तहसीलदार नवाजीस खलीक के नेतृत्व में टीम ने औचक छापामारी की। स्कूल में 14 शिक्षक कार्यरत हैं। छापे में सिर्फ चार शिक्षक मिले, जबकि बाकी गायब थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत के मुताबिक धारी के एक अभिभावक ने स्कूल में टीचरों के एक साथ गायब होने की सूचना दी। जिसके बाद धारी तहसीलदार को छापामारी के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने स्कूल पहुंचते की ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में छह शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज थी।
विज्ञापन
जिसमें से टीचर गीता बिष्ट और मनीष पांडे बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से गायब थे। बाकी आठ शिक्षक अवकाश में थे। तहसीलदार खलीक ने रिपोर्ट जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी है। इस दौरान पटवारी पूरन सनवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन