{"_id":"5e80dbed8ebc3e7747480b6b","slug":"the-rules-of-social-distance-in-vegetable-market-and-ration-shops-are-ineffective-haldwani-news-hld378707643","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी, राशन की दुकानों में सामाजिक दूरी का नियम बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी, राशन की दुकानों में सामाजिक दूरी का नियम बेअसर
विज्ञापन
रुद्रपुर की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने को लगी भीड़
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/काशीपुर। लॉकडाउन के चलते मिली छूट (सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक) के बाद रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। रुद्रपुर में सब्जी मंडी में जगह कम होने की वजह से सामाजिक दूरी के नियम की अनदेखी होती रही। हालांकि पुलिस ने वहां पहुंचकर मंडी को बंद करा दिया और लोगों से डिलीवरी वैन से सब्जी और अन्य सामान खरीदने की अपील की।
इधर, राशन की दुकानों में राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंपुरा सहित तमाम बस्तियों में दुकानों में लोगों की भीड़ से सामाजिक दूरी का नियम बेसअर रहा। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि सभी को सामाजिक दूरी के नियम को मानना ही होगा। पुलिस वालंटियरों की मदद से दुकानों में नियम का पालन कराएगी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि यदि भीड़ नियम नहीं मान रही है तो दुकानदार शटर बंद कर दें। अगर कोई अभद्रता करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
इधर, काशीपुर में सब्जी बाजार में लोगों की भीड़ नजर आई। प्रशासन की ओर से वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद लोग वाहनों से इधर से उधर घूमते नजर आए। एक वाहन में एक ही व्यक्ति होने के नियम को भी लोगों ने तोड़ा। हालांकि सीपीयू कर्मी मुख्य मार्गों पर गश्त करते रहे। बिना सवारी के जा रहे ई-रिक्शा चालकों को वापस घर भेजा गया। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
इधर, गरीब लोगों की मदद के लिए पुलिस समेत समाजसेवियों ने गरीबों के घर पहुंचकर उन्हें राशन वितरित किया। मीडिया सेंटर ने भी शनिवार के बाद रविवार को भी गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कर पैकेट बांटे। वहीं मोहल्ला पक्का कोट स्थित बड़े गुरद्वारा ननकाना साहिब पातशाही पहिली के पंत रतन बाबा हरवंश सिंह, बाबा वचन सिंह व बाबा सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में चार सदस्यीय टीम शहर में स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज के कार्य में जुटी है। टीम के प्रमुख मंजीत सिंह ने बताया गुरुद्वारा के बाबा हरवंश सिंह ने कोरोना संक्रमण बचाव की रोकथाम के लिए शहर में प्रतिदिन सैनिटाइज करने को कहा था।
सब्जी बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
बाजपुर/केलाखेडा। कोरोना वायरस को लेकर निर्धारित समय तक सब्जी, किराना सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली। वहीं मेडिकल और अस्पताल 24 घंटे खुले रहे। एसडीएम के निर्देश पर सब्जी मंडी से हटाकर एसडीएम दफ्तर के सामने सब्जी बाजार लगाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। गांव बरहैनी में सब्जी महंगी बेचने पर पुलिस सब्जी विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में खेल रहे युवकों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा। व्यापार मंडल, पुलिस, राजस्व, गुरुद्वारा प्रबंधन, स्टोन क्रशर एसोसिएशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को राशन और भोजन बांटा।

बाजपुर बेरिया दौलत रोड पर लगा सब्जी बाजार- फोटो : BAZPUR

काशीपुर सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR