फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The roads became smaller due to the pressure of vehicles on weekends in nainital

Nainital Traffic: वीकेंड पर वाहनों के दबाव से छोटी पड़ गईं सड़कें, कैंची धाम में घंटों जाम से लोग परेशान

Mon, 02 Jun 2025 10:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

वीकेंड पर भीमताल से कैंची धाम तक घंटों जाम लगा रहा। फरसौली से भवाली होते हुए कैंची धाम तक दस किमी. का सफर तय करने में श्रद्धालुओं को तीन घंटे लग गए। जाम से यात्री और सैलानी परेशान रहे। वहीं जाम खोलने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
The roads became smaller due to the pressure of vehicles on weekends in nainital
नैनीताल के तल्लीताल में लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर रविवार को भीमताल से कैंची धाम तक घंटों जाम लगा रहा। फरसौली से भवाली होते हुए कैंची धाम तक दस किमी. का सफर तय करने में श्रद्धालुओं को तीन घंटे लग गए। जाम से यात्री और सैलानी परेशान रहे। वहीं जाम खोलने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। वहीं शाम करीब चार बजे से सात बजे तक सलड़ी से काठगोदाम तक वाहन जाम में फंसे रहे। भवाली और कैंची मार्ग में जाम लगने से सबसे अधिक परेशानियों का सामना अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और हल्द्वानी आने-जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा।

विज्ञापन


यात्रियों को खुटानी-धानाचूली से नथुवाखान होते हुए अल्मोड़ा और रानीखेत जाना पड़ा। भीमताल में श्रद्धालुओं को उनके वाहनों से नहीं भेजे जाने से सैलानियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कैंची धाम में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए लगी रही। वहीं, कैंची धाम में रविवार को जाम चलते खैरना पुलिस ने भारी वाहनों को रानीखेत रोड और अल्मोड़ा रोड किनारे रोके रखा। वाहनों को रोके जाने से वाहन चालक परेशान रहे। शाम को कैंची में यातायात व्यवस्था सामान्य होने पर भारी वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Leopard Attack: तेंदुए ने घायल किया...पैदल रास्ते ने ले ली जान, मोरा गांव तक सड़क होती तो बच जाती वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गरमपानी में रविवार रात आठ बजे रानीखेत से मरीज लेकर हल्द्वानी जा रही एंबुलेंस खैरना पुल कालिका मोड़ के पास जाम में फंस गई। दोनों तरफ भारी वाहन खड़े रहने एंबुलेंस आधे घंटे तक फंसने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने भारी वाहनों को हटाकर जाम खुलवाकर एंबुलेंस को हल्द्वानी की तरफ रवाना किया। उधर, नैनीताल में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को शहर के पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल देखने को मिली। शहर में पार्किंग स्थल फुल होने पर पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका और शटल सेवा से पर्यटकों को नैनीताल भेजा। नगर में सुबह से वाहनों की संख्या बढ़ने पर दोपहर तक शहर की सभी पार्किंग फुल हो गईं।


इसके चलते मॉलरोड, मस्जिद तिराहा व रिक्शा स्टैंड के पास जाम की स्थिति बन गई। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर की पार्किंग फुल होने पर पुलिस ने रूसी बाईपास पर सैलानियों के वाहनों को रोका और सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जिनकी नैनीताल के होटल, होम स्टे में अग्रिम बुकिंग थी और वहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध थी। यहां से अन्य सैलानी शटल से नैनीताल भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed