फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   woman died in a leopard attack in Mora village Nainital

Leopard Attack: तेंदुए ने घायल किया...पैदल रास्ते ने ले ली जान, मोरा गांव तक सड़क होती तो बच जाती वृद्धा

Mon, 02 Jun 2025 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:29 AM IST
सार

माेरा गांव में शनिवार रात तेंदुए ने घर में सो रही पुष्पा देवी (70) पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को घर से सौ मीटर दूर तीन खेत नीचे छोड़कर भाग गया। हल्द्वानी के एसटीएच लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
woman died in a leopard attack in Mora village Nainital
गांव में पिंजरा ले जाती वन विभाग की टीम वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीण साढ़े तीन किमी.पैदल जंगल के रास्ते सड़क तक ले गए और सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान हंसी पलड़िया का कहना है कि अगर गांव तक सड़क होती तो घायल महिला को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और उसकी जान बच सकती थी। सड़क नहीं होने के चलते पूर्व में भी अस्पताल ले जाने में देरी के चलते गांव में एक नवजात और एक घायल की जान जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मोरा गांव तक जल्द से जल्द सड़क पहुंचाने की मांग की है।

विज्ञापन

दो क्विंटल के पिंजरे को तीन किमी लेकर गांव पहुंचे वनकर्मी
मोरा गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग जाग गया। दो क्विंटल भारी पिंजरे को तीन किलोमीटर पैदल ले जाकर गांव में लगा दिया गया है। विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन के साथ क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है जो तेंदुए की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। दावा किया कि जल्द ही हमलावर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। क्षेत्र में तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए हैं। दो पिंजरे और आठ ट्रैप कैमरा भी लगा दिए हैं। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। मृतक महिला के परिवार को मुआवजे के रूप में सोमवार को छह लाख रुपये की राशि दी जाएगी। - चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ, नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed