फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The market came alive on Karva Chauth

करवाचौथ पर बाजार में आई रौनक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The market came alive on Karva Chauth
त्योहारी सीजन के चलते हल्द्वानी बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
हल्द्वानी। सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर व्रत रखेंगी। इस खास पर्व के लिए बुधवार को वे बाजार में खरीदारी करती रहीं तो देर रात तक मेहंदी रचाने का सिलसिला चला। बाजार में पूजा सामग्री, श्रंगार सामग्री और परिधान की दुकानों पर खूब भीड़ जुटी। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं को अपनी बारी के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा।
विज्ञापन

कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं बड़ी तादाद में खरीदारी करने पहुंचीं। साड़ी, सूट, लांचा, कुर्तियों की काफी डिमांड रही। त्योहार को देखते हुए कई दुकानदारों ने कपड़ों की सेेल भी लगाई थी। व्यापारियों ने बताया कि कोविड की मार से पिछले दो साल से कारोबार मंदा चल रहा था। इस बार कोविड का असर बिल्कुल नहीं है। इस वजह से काफी खरीदार पहुंचे हैं। वहीं पूजा पाठ की सामग्री बेचने वाली दुकानों पर भी काफी भीड़ थी। करवाचौथ में इस्तेमाल में होने वाली थालियां, पूजा का सामान और अन्य सामग्री की अच्छी बिक्री रही। इस बार बाजार में डिजायनर थालियों का सेट है जिसकी कीमत 150 रुपये से 400 रुपये तक है। शहर के कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, पटेल चौक, सदर बाजार, साहूकारा लाइन, रेलवे बाजार और नया बाजार समेत सभी बाजारों में खूब रौनक दिखी।
विज्ञापन

इधर, ब्यूटी पॉर्लर आदि में खूब बुकिंग आ रहीं हैं। महिलाओं को करवाचौथ पर सजने और संवरने के लिए एडवांस बुकिंग करानी पड़ रही है। बाजार में मेहंदी लगाने के लिए पर्ची सिस्टम लागू किया गया था। करवाचौथ की वजह से छोटे फड़ और ठेले वालों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 8:09 बजे से देखें चांद
हल्द्वानी। करवाचौथ और गणेश चतुर्थी व्रत बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। अखंड सौभाग्य का सूचक करवाचौथ कृतिका नक्षत्र में शाम 6 बजकर 41 मिनट तक होने तथा पूजा के समय रोहिणी नक्षत्र शुरू होने के कारण यह दिन अत्यंत शुभ कहा गया है। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती के अनुसार, इस दिन वृष राशि में चंद्रमा होने के कारण मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों को पहली बार इस व्रत को शुरू नहीं करना चाहिए। चंद्रोदय रात 8 बजे होगा। चांद देखने का शुभ मुहूर्त 8 बजकर 9 मिनट पर होगा। दिन भर श्रद्धापूर्वक व्रत कर रात को भगवान गणेश, लक्ष्मी, शिव, पार्वती, कार्तिकेय भगवान की पूजा करनी चाहिए। पारिवारिक लोगों के लिए नूतन परिधान अर्पित करने का महानतम दिन कहा गया है। पीले, लाल और सफेद कपड़ों के परिधान पहन कर पूजा करने से घर के सभी दुखों का अंत होता है। संवाद
मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा अव्वल
हल्द्वानी। करवाचौथ से पहले बुधवार को महिलाओं हाथों पर मेहंदी रचाई। रचिता स्वयं सहायता समूह की ओर से लामाचौड़ स्थित देवपुर कुरिया में करवाचौथ स्पेशल पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में नेहा को पहला, रचिता को दूसरा और खुशबू को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि पूर्व सीडीपीओ चंपा कोठारी और गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यवली ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान समूह की अध्यक्ष पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद थीं। संवाद
........
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed