फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lowest cold in Nainital in December in the last seven years

Nainital News: बीते सात वर्षों में दिसंबर में नैनीताल में सबसे कम ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The lowest cold in Nainital in December in the last seven years
नैनीताल। नगर में इन दिनों सुबह से लेकर दिन ढलने तक चटख धूप खिल रही है। जिससे अपेक्षाकृत अच्छी गर्मी का एहसास हो रहा है। शाम के समय हल्की ठंड हो रही है। मौसम को लेकर लोगों में चर्चा है कि इस बार ठंड कुछ कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अधिकतम तापमान तो बीते सात वर्षों के समकक्ष ही है, लेकिन न्यूनतम तापमान अन्य वर्षों से अधिक है।
विज्ञापन

सामान्यत: अक्तूबर की शारदीय नवरात्र से पहले पड़ने वाले पारंपरिक पर्व खतड़ुवा को ठंड के आगमन के प्रतीक पर्व के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन से व्यक्ति के खतड़ यानि कपड़ों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। दिसंबर और जनवरी में अत्यधिक ठंड का समय माना जाता है। 15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

बीते सात वर्षों का प्रथम सप्ताह का औसत तापमान
तापमान अधिकतम न्यूनतम
2022 15.5 8.5
2021 17 08
2020 15 05
2019 15.5 07
2018 15.5 6.5
2017 15 08
2016 18 3.5
2015 15 8.5
कोट:-
-इस वर्ष नैनीताल के तापमान में अधिकतम तापमान को बीते वर्ष को छोड़कर अन्य वर्षों के समकक्ष है। न्यूनतम तापमान लगभग सात वर्षों में सबसे अधिक है।
- संजय पवार प्रभारी मौसम विज्ञान केंद्र जीआईसी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed