फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The land of HMT belonged to the state: Rawat

एचएमटी की भूमि राज्य की थी: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The land of HMT belonged to the state: Rawat
हल्द्वानी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि एचएमटी की भूमि राज्य सरकार की थी। यह कहना गलत होगा कि केंद्र ने राज्य को दी है। एकीकृत यूपी के समय भूमि केंद्र को दी गई थी। यह केंद्र का पाप है कि एचएमटी बंद हुई है। अब इसका प्रायश्चित उद्योग लगाकर कर करें, जिससे लोगों को सहरा मिल सके और आजीविका चल सके। एचएमटी बहुत बड़ा सहारा थी। अगर भूमि को खुर्द- बुर्द करने का प्रयास करेंगे तो महापाप होगा। यह बात पूर्व सीएम रावत ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास संसाधनों की समझ नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार मजबूत अर्थव्यवस्था दे कर गई थी। देश की अर्थव्यवस्था नीचे की तरफ जा रही है। महंगाई चरम पर है, रोजगार सृजित नहीं हैं। रुपये में एतिहासिक तौर पर गिरावट आयी है, इन सबका दुष्प्रभाव राज्यों पर पड़ रहा है। राज्यों के पास विकास के लिए पैसा नहीं है। राज्य सरकार को दोष नहीं दूंगा। क्योंकि राज्य के लोगों ने उनको इस अपेक्षा से थोड़े चुना कि उनके पास राज्य की अर्थव्यवस्था सुधारने और संसाधनों की बढ़ोतरी करने की समझ है, बल्कि लोगों ने इसलिए चुना कि उन्होंने डबल इंजन कहा था। अब डबल इंजन जो दिल्ली का है, वह खुद ही फेल हो रहा है। वह राज्य को क्या सहारा देगा। राज्य की अर्थव्यवस्था भी रसातल में है। इससे पूर्व सीएम रावत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. हर्षवर्द्धन के आवास पर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed