फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The husband left his wife at the bus station and went home in haldwani

बस में भिड़ा दंपती: पत्नी को बस स्टेशन पर छोड़कर घर चला गया पति, रोते हुए कोतवाली पहुंची महिला; जानें मामला

Thu, 27 Jun 2024 11:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:27 AM IST
सार

हल्द्वानी बस में कहासुनी के बाद पति अपनी पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे पर छोड़कर घर चला गया। जब पति बहुत देर तक नहीं पहुंचा तो पत्नी रोते हुए कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
The husband left his wife at the bus station and went home in haldwani
बस में भिड़ा दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी बस में कहासुनी के बाद पति अपनी पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे पर छोड़कर घर चला गया। जब पति बहुत देर तक नहीं पहुंचा तो पत्नी रोते हुए कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति गरुड़ बागेश्वर का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है। वह उसके साथ ही रहती है और बुधवार को दोनों दिल्ली से बागेश्वर के लिए निकले थे। बस में सवार दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। बस हल्द्वानी बस अड्डे पर पहुंची तो पति, पत्नी को यह बोलकर गायब हो गया कि कुछ देर में लौट कर आएगा। तीन घंटे महिला बस अड्डे में बैठी रही। जब वह नहीं पहुंचा तो महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: फूट-फूटकर रोया पति...परिवार टूटने से बचाने के लिए पुलिस के सामने लगाई गुहार, पत्नी बच्चों को लेकर गई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक से फोन पर बात की। साथ ही वीडियो कॉल पर पत्नी से भी बात कराई लेकिन वह पत्नी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed