फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Appealed to the police to save the family from breaking up in haldwani

Haldwani: फूट-फूटकर रोया पति...परिवार टूटने से बचाने के लिए पुलिस के सामने लगाई गुहार, पत्नी बच्चों को लेकर गई

Thu, 27 Jun 2024 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

Haldwani News: बुधवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के लिए फूट-फूटकर रोया। वह पुलिस से परिवार को टूटने से बचाने की गुहार लगाता रहा। इस बीच पुलिस के सामने ही एक महिला उसकी पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गई।

 

विज्ञापन
Appealed to the police to save the family from breaking up in haldwani
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हल्द्वानी कोतवाली में बुधवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के लिए फूट-फूटकर रोया। वह पुलिस से परिवार को टूटने से बचाने की गुहार लगाता रहा। इस बीच पुलिस के सामने ही एक महिला उसकी पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र में पहुंचे युवक ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। पति-पत्नी में विवाद रहता था तो वह ससुराल आ गया। यहां वह किराये के कमरे में रहने लगा लेकिन विवाद बंद नहीं हुए। पिछले कुछ माह से उसने घर का किराया भी नहीं दिया है। इन्हीं सब को लेकर मामला कोतवाली और फिर महिला समाधान केंद्र पहुंच गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड का यह जिला महिला अपराध में सबसे आगे, दूसरे नंबर पर नैनीताल; दुष्कर्म की इतनी वारदातें?
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना था कि पति न तो खर्च देता है और न ही घर का किराया। ऐसे में वह साथ नहीं रहेगी। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर दूसरी महिला के साथ चली गई और पति उसके पीछे-पीछे चलते हुए घर चलने की गुहार लगाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed