फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The High Court asked Dr. Vasudha, who gave the right to represent the deity

हाईकोर्ट ने डा. वसुधा से पूछा, किसने दिया देवता का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The High Court asked Dr. Vasudha, who gave the right to represent the deity
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा के प्रसिद्घ चितई गोल्ज्यू मंदिर को ट्रस्ट बनाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने डा. वसुधा पंत से पूछा कि उन्हें देवता का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार किसने दिया। इस पर उनके अधिवक्ता के कहा कि वे भक्त हैं। कोर्ट ने कहा कि भक्त तो लाखों हैं। इस पर उन्होंने पक्षकार बनाने का प्रार्थनापत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन

मामले में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पूर्व में मंदिर के संस्थापक परिवार के हरिविनोद पंत व संध्या पंत ने अपना पक्ष रखा था। उनकी ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कोर्ट को मंदिर स्थापना से संबंधित दस्तावेजों पर आधारित जानकारी और इतिहास के बारे में अवगत कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1919 में केशवदत्त-भोलादत्त पंत की ओर से मंदिर बनाया गया था। मामले में अल्मोड़ा की डा. वसुधा पंत ने खुद को गोलज्यू देवता का प्रतिनिधि बताते हुए इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर की थी, जिसे सुनवाई के दौरान वापस ले लिया। मामले के अनुसार दीपक रूबाली ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि गोलज्यू मंदिर में हर साल लाखों का चढ़ावा आता है, लेकिन मंदिर के पुजारी परिवार चढ़ावे पर अपना अधिकार समझते हैं। उन्होंने चढ़ावे और दान की जांच के लिए ट्रस्ट बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed