फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Several events to be held from the 11th as part of Postal Week.

Nainital News: डाक सप्ताह के तहत 11 से होंगे कई कार्यक्रम

Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Several events to be held from the 11th as part of Postal Week.
हल्द्वानी। डाक सप्ताह के तहत यहां मुख्य डाकघर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डाकपाल चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि विश्व डाक दिवस के साथ ही देश में राष्ट्रीय डाक सप्ताह आयोजित किया जाता है। इस दौरान हर दिन डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं जैसे फिलाटेली, वित्तीय समावेशन, पार्सल लॉजिस्टिक्स और डिजिटल नवाचारों पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने इस अवधि में सबसे अधिक नए खाते और डाक जीवन बीमा की राशि अर्जित की है। उन्होंने बताया कि 11-12 अक्तूबर को प्रधान डाकघर में दीनदयाल स्पर्श योजना प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। सफल विद्यार्थियों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। 13 अक्तूबर को डाक चौपाल में बचत योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 14 अक्तूबर को नियमित ग्राहकों के साथ गोष्ठी और 15 अक्तूबर को वन पोस्टल नेटवर्क और अनंत संभावनाएं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed