फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The culvert will be widened in Dhikuli to get rid of the jam

Nainital News: जाम से निजात के लिए ढिकुली में चौड़ी होगी पुलिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The culvert will be widened in Dhikuli to get rid of the jam
रामनगर। पर्यटन सीजन के दौरान ढिकुली में छोटी पुलिया के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। रामनगर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से रामनगर की ओर आने वाले लोगों को घंटों का इंतजार करना पड़ा था। अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद सीओ ने पुलिया के चौड़ीकरण के लिए एसएसपी व डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

हर साल जिम कॉर्बेट के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि ढिकुली में स्थित पुलिया की चौड़ाई कम होने से मौके से एक बार में एक ही वाहन पार हो सकता है। इसके चलते लंबा जाम होने से यहां से गुजरने में लोगों को घंटों का इंतजार करना पड़ता है। सुचारु यातायात में पुलिया बड़ी बाधक है। इसे देखते हुए एसएसपी व डीएम को पत्र भेजकर इस पुलिया का चौड़ीकरण कराने की मांग की गई है। पुलिया के चौड़ीकरण के बाद जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed