फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Chancellor will release the student magazine newsletter 'Vimarsh'.

Nainital News: छात्र पत्रिका न्यूजलेटर ‘विमर्श’ का कुलाधिपति करेंगे विमोचन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The Chancellor will release the student magazine newsletter 'Vimarsh'.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की छात्र पत्रिका न्यूजलेटर ‘विमर्श’ के प्रथम अंक का विमोचन कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि विमर्श न केवल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का संकलन है बल्कि छात्रों की अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और विचार-समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला एक सशक्त मंच भी है। विमर्श के शिक्षक संपादक प्रो. रीतेश साह ने बताया कि विमर्श के हर संस्करण में एक पूर्व छात्र और एक विशिष्ट शिक्षक का साक्षात्कार शामिल किया जाएगा। पहले संस्करण में पहला साक्षात्कार विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली का है जिसमें उनके शैक्षणिक और सैन्य जीवन, खेल प्रशासन तथा सामाजिक योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई है। दूसरा साक्षात्कार डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed