फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The car, a scramble

सिलेंडर लेकर गाड़ी आई, होड़ मची

Fri, 10 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 10 Apr 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
The car, a scramble

पर्ची कटाने के करीब 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान टेड़ा रोड मोहल्ले के उपभोक्ताओं में बृहस्पतिवार को उस वक्त होड़ सी लग गई, जब एक टेंपो सिलेंडर लेकर पहुंचा। महिलाओं ने टेंपो को निश्चित स्थान पर भी नहीं पहुंचने दिया और रास्ते में ही रोककर सिलेंडर की मांग करने लगीं। इस अव्यवस्था के कारण एक घंटे में बांटी जाने वाले सिलेंडर करीब तीन घंटे में बांटे जा सके। उसमें भी कर्मचारियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


इधर, गैस प्रबंधक डीएस आर्या ने बताया कि टेंपो टेड़ा रोड में ही सिलेंडर बांटने जा रहा था। महिलाओं को गैस लेने की इतनी जल्दबाजी थी कि उन्होंने टेंपो को रास्ते में ही रुकवा दिया और सिलेंडर पहले हमें दो की मांग करने लगीं। इसे लेकर गैस वितरण करने गए कर्मचारियों को काफी दिक्कतें आईं। हालांकि बाद में पूरे मोहल्ले में गैस बांट दी गई।
विज्ञापन


गाड़ी आए तो धैर्य रखें, सबको मिलेगा सिलेंडर
गैस प्रबंधक डीएस ने बताया कि हर मोहल्ले के उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर ही सिलेंडर भेजे जाते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिस भी मोहल्ले में गाड़ी जाए, वहां के उपभोक्ता धैर्य रखें, सिलेंडर सभी को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिक्कतों के कारण गाड़ी समय से नहीं आ रही थी, लेकिन अब व्यवस्था सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed