फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of a young man staying in a hotel was found in the bathroom, suicide suspected

Nainital News: होटल में ठहरे युवक का शव बाथरूम में मिला, खुदकुशी का अंदेशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man staying in a hotel was found in the bathroom, suicide suspected
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली के देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल में ठहरे मनोज रौतेला (29) का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे के बाथरूम में मिला। पुलिस को कमरे में शराब की बोतल व सल्फास का डिब्बा मिला। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मानकर पुलिस जांच कर रही है।दोपहर बाद होटल के स्टाफ ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मुखानी थाना क्षेत्र के हरिपुर नायक निवासी मनोज रौतेला ने कमरा बुक कराया था। वह बृहस्पतिवार को दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जबकि सुबह ही उसे कमरा छोड़ना था। दरवाजे के अंदर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्टाफ ने परिवार के लोगों को भी फोन करके बुला लिया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि दरवाजे का लॉक तोड़कर जब पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो बाथरूम में मनोज का शव पड़ा पाया। वहां मिली शराब की बोतल आधी खाली थी। परिवार के लोग खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल के मुताबिक जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed