{"_id":"691e327f4511b4dada0a6cf1","slug":"the-administration-will-distribute-blankets-to-protect-against-the-cold-nainital-news-c-238-1-ntl1003-120318-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ठंड से बचाव के लिए प्रशासन बांटेगा कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ठंड से बचाव के लिए प्रशासन बांटेगा कंबल
Thu, 20 Nov 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सर्दियों में ठंड से बचाव और आम जनजीवन सुरक्षित रखने के लिए डीएम ललित मोहन रयाल ने निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को निशुल्क कंबल बांटने को कहा है। सार्वजनिक स्थान जैसे धर्मशाला, रैन बसेरे, मुसाफिरखाना, पड़ाव, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को डीएम रयाल ने शीतकाल में शीतलहर से बचाव के लिए स्थायी एवं अस्थायी रैनबसेरों की व्यवस्था के अतिरिक्त इनमें बिजली, पानी, बिस्तर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने नगर निगम हल्द्वानी के लिए सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल के लिए ईओ रोहिताश शर्मा, रामनगर के लिए आलोक उनियाल, कालाढूंगी के लिए अभिनव कुमार, नगर पालिका भीमताल के लिए राहुल कुमार, नगर पालिका भवाली के लिए सुधीर कुमार व नगर पंचायत लालकुआं के लिए ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है। संवाद