फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten cases of liquor seized from Bolero contracted with roadways, accused were being brought from Kashipur to sell Haldwani

रोडवेज से अनुबंधित बोलेरो से दस पेटी शराब जब्त, काशीपुर से हल्द्वानी बेचने ला रहा था आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ten cases of liquor seized from Bolero contracted with roadways, accused were being brought from Kashipur to sell Haldwani
रामनगर पुलिस द्वारा शराब के साथ पकड़ा गया चालक। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने रोडवेज से अनुबंधित बोलेरो से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह एसआई कैलाश चंद्र जोशी, नसीम अहमद और हेमंत सिंह के साथ काशीपुर रोड स्थित ओकवर्ड स्कूल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काशीपुर से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम से अनुबंधित बोलेरो यूके-18टीए-0485 को रोका, जिसमें अंग्रेजी शराब की 120 बोतलें रखी थीं।

पूछताछ में आरोपी चालक सतेंद्र सिंह निवासी काशीपुर ने बताया कि वह काशीपुर से रामनगर, कालाढूंगी, हल्द्वानी और नैनीताल सवारियों को भरकर ले जाता हैं। अंग्रेजी शराब काशीपुर से हल्द्वानी बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed