फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo Traveller falls into ditch in Ramgarh Bhowali

UK: खाई में गिरा पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर...तीन की मौत, 19 घायल; फरीदाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आए थे सैलानी

Fri, 14 Aug 2026 02:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 02:12 PM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर मल्ला रामगढ़ के पास अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 22 सवारों में से 3 की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। सभी घायलों कोभर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tempo Traveller falls into ditch in Ramgarh Bhowali
सैलानियों से भरा टेंपो खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

हरियाणा के फरीदाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों का एक टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मल्ला रामगढ़ के लक्ष्मी खान के पास अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 22 सैलानी सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर रामगढ़ और भवाली पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और राहत बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई में गिरे वाहन से सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामगढ़ पहुंचाया।

विज्ञापन

एक शव गाड़ी में फंसा, शिनाख्त के प्रयास जारी
हादसे में घायल सुमित को रामगढ़ सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन और पेड़ के बीच अभिषेक का शव बुरी तरह फंसा होने के कारण देर तक निकाला नहीं जा सका। सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जहां घायल प्रदीप (26) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार हादसे में घायल होने वालों में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी रितिका (23), हर्ष वर्मा (26), मनीष (25), मोरती (10 माह), धर्मेंद्र (24), डोली (21), पायल (22), अंजली (23), नंदनी (22), तुषार (21), आनंद (27), लक्ष्मी (27), मयंक (27), धीराज (25), अमित (26), अजय (25) और यश (27) शामिल हैं।

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू कर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वाहन और पेड़ के बीच फंसे एक यात्री के शव को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed