फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenage girl mauled by stray dog in police station in haldwani

हल्द्वानी: पॉलीशीट में लावारिस कुत्ते ने किशोरी को नोंचा, शहर के चौराहों पर रहते हैं स्वानों के झुंड

Tue, 08 Sep 2026 12:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 08 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

पॉलीशीट क्षेत्र में सोमवार की सुबह घर के बाहर कुत्ता किशोरी पर झपट गया। कुत्ते के काटने से किशोरी के पैर में गहरा घाव हो गया। बेस अस्पताल में उसका उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
Teenage girl mauled by stray dog in police station in haldwani
dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के पॉलीशीट क्षेत्र में सोमवार की सुबह घर के बाहर कुत्ता किशोरी पर झपट गया। कुत्ते के काटने से किशोरी के पैर में गहरा घाव हो गया। बेस अस्पताल में उसका उपचार कराया गया है।

विज्ञापन

वार्ड-पांच पॉलीशीट के शांतिनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है। पूर्व में भी इस वार्ड में कुत्ते के काटने के मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार सुबह 17 वर्षीय सिद्धि पर कुत्ता झपट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर निगम को सूचना दी लेकिन टनकपुर रोड स्थित एबीसी सेंटर में संक्रामक रोग केनोइन डिस्टेंपर से ग्रसित कुत्ता रखा गया है। एहतियातन सेंटर में किसी अन्य कुत्ते को नहीं रखा जा सकता, कुत्ते को रखने का स्थान न होने के कारण टीम उसे पकड़ने नहीं गई।

विज्ञापन

 

जिले में एक साल में 12 हजार लोगों को काटा
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में बीते एक साल में 12 हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी के बेस अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने अधिकतर जरूरतमंद पहुंचते हैं। पिछले सप्ताह बरेली रोड गौजाजाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर दिया था। उसके सिर पर 18 टांके आए थे। करीब दो महीने पहले चौफुला चौराहे के पास कुत्ते ने महिला के चेहरे पर बुरा जख्म बना दिया था, उसके भी 20 से अधिक टांके लगे थे। कुत्तों की काटने की इस प्रवृत्ति से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे लें तुंरत उपचार-
कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत बहते पानी और साबुन से धोएं। बिना देर किए अस्पताल जाकर एंटी-रैबीज का टीका लगवाएं।

 

शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जल्द इनके लिए शेल्टर बनाया जाना चाहिए ताकि इनसे लोगों को राहत मिले। नेहा अधिकारी, पार्षद पॉलीशीट

 

पालतू कुत्ते पालने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जो गली-मोहल्लों में घरों के बाहर गंदगी करवा रहे हैं। हेम अवस्थी, जज फार्म

 

शहर में कई स्थानों पर कुत्तों के झुंड जमा होते हैं, वार्ड-पांच में बहुत परेशानी है, स्कूली बच्चों और बुजुर्गाें का पैदल निकलना दूभर हो रहा है। विक्रम अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता

 

पॉलीशीट क्षेत्र में किशोरी को कुत्ते ने काट लिया था, एबीसी टीम को मौके पर जाना था लेकिन कुत्ते रखने के लिए जगह न होने से टीम नहीं गई। मंगलवार को कुत्ते को पकड़ने टीम भेजी जाएगी। डॉ.सीएस टोलिया, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed