{"_id":"604d1a288ebc3ecbaa3c4293","slug":"taxi-driver-injured-in-dog-attack-haldwani-news-hld4180998139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के हमले में टैक्सी चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के हमले में टैक्सी चालक घायल
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में लावारिस कुत्तों ने एक टैक्सी चालक को काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा तीन पर्यटकों समेत पांच अन्य लोगों को भी काट दिया।
तल्लीताल निवासी टैक्सी चालक सुंदर लाल तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर से खान बिल्डिंग की ओर अपने कमरे में जा रहा था। तभी एक कुत्ते ने सुंदरलाल के पैर को मुंह में दबा लिया। अचानक कुत्ते के हमले में सुंदर ने कुत्ते से पैर को छुड़ाने की कोशिश की तो छह सात कुत्तों का झुंड भी उसे पर झपट पड़ा। कुत्तों ने सुंदर के हाथ और पैरों को कई जगह से काट लिया। खुद को बचाने की कोशिश में सुंदर गिर गया और सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गया।
आसपास के लोगों ने शोर मचाकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद सुंदरलाल के परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां सुंदर लाल के सिर में सात टांके लगाए गए। साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर तीन पर्यटकों समेत पांच लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी दिव्या पांडे (25), देहरादून निवासी सुजैन (26), नैनीताल निवासी गणेश धामी (40), लखनऊ निवासी पुष्पेंद्र (28), तल्लीताल निवासी तारा (43) को कुत्तों ने घायल कर दिया। सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
2021 में 279 लोगों को कुत्तों ने काटा
नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में वर्ष 2021 में अब तक 279 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच चुके हैं। बताया कि जनवरी में 117, फरवरी में 104 और मार्च में अब तक 58 लोगों को कुत्ते काटकर जख्मी कर चुके हैं।