फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sumit Hridayesh strict on irregularities in voter list

हल्द्वानी: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सुमित हृदयेश सख्त, कहा- वोटों से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला

Thu, 08 Oct 2026 12:02 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 12:02 AM IST
सार

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। मतदाता सूची में गड़बड़ी या चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा सवाल है।

विज्ञापन
Sumit Hridayesh strict on irregularities in voter list
विधायक सुमित हृदयेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने या चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी होती है तो यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा सवाल है।

विज्ञापन

बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में विधायक सुमित ने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर एसआईआर के नाम पर वोट की ताकत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस जनता के वोट की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी।मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट, पारदर्शी व तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन

वार्ता में महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी, हरीश मेहता, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, मधु सांगुड़ी, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर के चुनाव में भी हुई वोट चोरी : ललित जोशी
पत्रकार वार्ता में मौजूद कांग्रेसी नेता ललित जोशी का कहना था कि मेयर के चुनाव में वोट चोरी हुए। वह चुनाव जीत रहे थे लेकिन उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत हरा दिया गया। उन्होंने मतों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि मेयर के चुनाव में कई बूथों पर जितने मत पड़े थे गिनती उससे कहीं अधिक मतों की हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed